बिलासपुर।
बिलासपुर में एक कार कंपनी के यार्ड में खड़ी एक्सीडेंटल कारों में अचानक आग लग गई. इस आगजनी की घटना में 13 पुरानी कारें पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं. घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं आग लगने की सूचना पर दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया.
यह घटना सकरी थाना क्षेत्र की है. आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके. इस घटना में कोई जनहानि नहीं की खबर नहीं है. फिलहाल, आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है.

More Stories
RCB का छत्तीसगढ़ी अंदाज में स्वागत वायरल, इंस्टाग्राम वीडियो को 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा
आज होगी आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा, 9वीं के छात्रों को मिलेगा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मौका
रायपुर IPL मैच में दिखा छत्तीसगढ़ी रंग, RCB खिलाड़ियों ने लिया कांदा भाजी और तीखुर शरबत का मजा