पटियाला
दिवाली की रात पटियाला सरहिंद रोड पर भयानक हादसा हो गया। ये हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी चला रही 25 साल की लड़की की गर्दन धड़ से अलग हो गई। मृतक लड़की का नाम श्वेता बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक श्वेता सरहंद शहर में काम करती थी, जहां से वह काम से छुट्टी लेकर अपने एक सहकर्मी के साथ अपने घर पटियाला लौट रही थी, लेकिन रास्ते में केंद्र सरकार द्वारा पास किए प्रोजेक्ट के तहत काटे जा रहे एक पेड़ से गाड़ी टकरा गई और यह हादसा हो गया।
हादसे में श्वेता की मौके पर ही मौत हो गई। श्वेता की उम्र करीब 25 साल थी और 1 साल पहले ही श्वेता की शादी पटियाला के तफजलपुरा इलाके में सागर नाम के लड़के से हुई थी। पता चला है कि श्वेता की 2 महीने पहले ही नौकरी लगी थी। दिवाली की रात करीब 1 बजे श्वेता काम से घर लौट रही थीं लेकिन रास्ते में हादसा हो गया, जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

More Stories
PM Kisan 24th Installment: 9.30 करोड़ किसानों को अगली किस्त का इंतजार, जानें कब आ सकते हैं ₹2,000
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा संकेत, बोले- जल्द होगा समझौता लेकिन ढांचा अलग रहेगा
भारत मंडपम में 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ