कटनी
कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर जिले भर में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत खाद्य पदार्थो के विक्रय और निर्माण संस्थानों तथा दुकानों मे निरीक्षण कर कार्यवाही का सिलसिला जारी है। इसी अनुक्रम मे कलेक्टर प्रसाद के निर्देशानुसार जिले मे मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा बुधवार 6 मार्च को कलेक्ट्रेट रोड स्थित होटल अरिंदम का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान होटल के किचन, रेस्टोरेंट एवं स्टोर का निरीक्षण किया गया। लाइसेंस की शर्तो के तहत वाटर टेस्टिंग, फूड टेस्टिंग रिपोर्ट एवं कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल रिकार्ड देखा गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अधिकारी देवकी सोनवानी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट में उपयोग किए जा रहे खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता जांच हेतु पनीर, दूध, सरसों तेल, जीरा, जलजीरा पाउडर, मिर्च पाउडर के नमूने लिए जाकर जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हे। रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
इंदौर में सेमी कंडक्टर, फोटोनिक्स, क्वांटम तकनीक और एमएसएमई सशक्तिकरण पर राउंड टेबल बैठकों का हुआ आयोजन
मुरैना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से खूनी संघर्ष में 8 लोग घायल
सेमीकंडक्टर समिट-2026: MP क्यों बन रहा है चिप उद्योग का नया केंद्र?