कोरबा.
कोरबा में एक ही परिवार के तीन लोग नहर में पानी के तेज बहाव में बह गए। मां अपने एक बेटा और बेटी के साथ घर के पास नहर में नहाने आई हुई थी जहां नहाते समय बेटा और बेटी को बहता देखें मां ने भी नहर में छलांग लगा दी।इस दौरान मां चिक पुकार मचाने लगी और आवाज सुनकर नहर के पास खड़े दो युवकों ने नहर में छलांग लगाकर तीनों को बचाने का प्रयास किया। जहां घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर मां को बाहर निकल गया जहां उसकी मौत हो चुकी थी।
वही देखते ही देखते राहगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना 112 को दी गई वही 108 को भी मौके पर बुलाया गया। सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत दर्री रोड स्थित मुख्य मार्ग राताखार जोड़ा पुल के पास की घटना है जहाँ मैगजीन भाटा निवासी सुषमा मानिकपुरी अपनी बड़ी बेटी 14 वर्षीय सिमरन और बेटा 8 साल के प्रतीक के साथ नहाने के लिए घर के पास नहर में आए हुए थे जहां सुषमा कपड़ा धोने की तैयारी में थी वही दोनों बच्चे नहाने के लिए उतर ही रहे थे की अचानक दोनों बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए जहां मां ने बचाने की आवाज निकालते हुए दोनों बच्चों को बचाने कूद गई। मैगजीन भाटा निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि चिल्लाने की आवाज सुनकर अपने एक दोस्त के साथ छलांग लगाया जहां काफी मशक्कत के बाद मां को किसी तरह बाहर निकल गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी वही दोनों बच्चों की तलाश की गई लेकिन नहर तेज बहाव पानी होने के कारण दोनों बच्चे नहीं मिले। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए इसकी सूचना नगर सेना की गोताखोर टीम को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे गोताखोरों के ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस ने आसपास थाना चौकी कोई इसकी सूचना दी गई है वही सिंचाई विभाग को सूचना देकर पानी कम करने को कहा गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही रिश्तेदार और परिजन मौके पर पहुंचे जहा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

More Stories
WPL 2027 ऑक्शन में छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली
बलरामपुर में अवैध धान पर कार्रवाई, 26 क्विंटल धान जब्त
थाना परिसर में पुलिस ने लगाया भंडारा, अफसरों ने खुद बांटा महाप्रसाद