बिलासपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत् 18 रेल परिवार के सदस्य माह अप्रैल में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूरा करने के पश्चात् सेवानिवृत्त हुए। मंडल रेल प्रबंधक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई ।
इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी श्री वायव्य चौबे व सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री अविनाश जाधव द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बंदोबस्त भुगतान से संबंधित समस्त दस्तावेज, सेवा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं सेवा मैडल आदि प्रदान किया गया। इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी श्री रमेश बाबू, सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन कल्याण निरीक्षक तथा कार्मिक निपटारा शाखा के कर्मचारीगण उपस्थित थे।
मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले 18 रेलकर्मियों मे परिचालन विभाग से 3, इंजीनियरिंग विभाग से 5, यांत्रिक विभाग से 2, विद्युत विभाग से 4, वाणिज्य विभाग से 1, कार्मिक विभाग से 1 तथा शिक्षा विभाग से 2 कर्मचारी शामिल हैं। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी गौरवशाली रेल सेवा के लिए बधाई दी तथा सेवानिवृत्त जीवन को आनंदपूर्वक व्यतीत करने की बात कही।

More Stories
छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद
मनरेगा के तहत छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात : भारत सरकार से 1333 करोड़ रुपए स्वीकृत, 212 करोड़ की मजदूरी राशि का भुगतान
निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय