जांजगीर चांपा.
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम देवरी के पिकनिक स्पॉट में बर्थडे पार्टी मानने गए दो युवक हसदेव नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में लापता हुए है। घटना पंतोरा चौकी थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार की दोपहर 2 बजे ग्राम कापन निवासी सुखेंद्र बरेठ 22 वर्ष अपने दोस्तो के साथ अपनी बर्थडे पार्टी मानने के लिए अपने 12 दोस्तो के साथ देवरी गांव पहुंचे हुए थे।
सुखेंद्र बरेठ की एक दिन पहले बर्थडे था जिसके लिए आज बर्थडे पार्टी मानने के लिए गए हुए थे। इस दौरान अपने एक और साथी लिखेश पटेल 22वर्ष के साथ नहाने गया हुआ था जिसके बाद दोनों ही नदी के तेज बहाव में बह गए। इसकी जानकारी अन्य साथियों को होने पर सूचना गांव के लोगो और पुलिस को दी गई। पंतोरा चौकी प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर सैनिकों के गोताखोर की टीम बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। खोज बीन की गई मगर कुछ पता नहीं चल सका है रात होने के कारण तलाश बंद कर दी गई है। सोमवार की सुबह से तलाश शुरू की जाएगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, रायपुर में लगातार दो दिनों से तेज धूप का असर
झूठा दहेज केस पड़ा भारी: पत्नी की हरकत को हाईकोर्ट ने बताया मानसिक क्रूरता, पति को मिला इंसाफ
समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय