रायपुर।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद उपसमिति की बैठक हुई. इसमें विभिन्न जिलों से प्राप्त विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों में से 69 प्रकरणों की समीक्षा कर 11 प्रकरणों को निराकृत किया गया. महानदी भवन में सम्पन्न बैठक में मंत्रिपरिषद के उप समिति के सदस्य उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री राम विचार नेताम एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित रहे.
बैठक में जिन 11 प्रकरणों की अनुशंसा की गई, उन्हें मंत्रिपरिषद के समक्ष आज विचारार्थ प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि 7 अगस्त 2024 को मंत्रिमण्डलीय उपसमिति की बैठक में 38 और आज 11 विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों को आज कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा.

More Stories
राजनांदगांव में 76 करोड़ रुपये की फर्जी बिल ट्रेडिंग का खुलासा, संचालक गिरफ्तार
बस्तर में विकास और जनविश्वास का मजबूत हो रहा है आधार: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
जशपुर जिले में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सुचारु