भोपाल
वर्ल्ड मार्डन पेन्टाथ्लॉन चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन 8 से 14 अक्टूबर इजिप्ट में किया गया। चैम्पियनशिप में खेल अकादमी के ट्रायथ्लॉन खिलाड़ी यश बाथरे ने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुये 1 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 2 पदक अर्जित कर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया। इजिप्ट में आयोजित इस मार्डन पेन्टाथ्लॉन चैम्पियनशिप में खेल अकादमी के खिलाड़ी यश बाथरे ने ट्रायथ्ले टीम इवेन्ट में रजत और बाईथ्ले टीम इवेन्ट में कांस्य पदक अर्जित किया।
खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई
खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल अकादमी के ट्रायथ्लॉन खिलाड़ी यश बाथरे द्वारा अर्जित इस खेल उपलब्धि की सराहना करते हुये बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि यश बाथरे ने वर्ल्ड कप में 2 पदक जीतकर इतिहास रचा है। यह पहला अवसर है जब म.प्र. राज्य ट्रायथ्लॉन अकादमी भोपाल के किसी खिलाड़ी ने 2 पदक अर्जित किये हैं। यश बाथरे 4 वर्षों से म.प्र. राज्य ट्रायथ्लॉन अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक केप्टन मनोज झा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत् है।

More Stories
ब्लू लाइन मेट्रो के लिए जमीन अधिग्रहण, सैकड़ों मकान और दुकानें तोड़ने का फैसला तय
कूनो में खुशखबरी: ‘गामिनी’ ने दिया 3 शावकों को जन्म, चीतों का कुनबा बढ़कर हुआ 38
एमवाय अस्पताल में सख्ती, सुपरिटेंडेंट और भवन अधिकारी को नोटिस, BVG पर 25 हजार जुर्माना