मुरैना
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दीवान सिंह का पुरा में एक गांव में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, महिला की शादी 2 साल पहले ही हुई थी और शादी के बाद ससुराल वालों से उसका विवाद होने लगा। इसके बाद उसने मौत को गले लगा लिया, यह घटना मुरैना के महुआ थाना क्षेत्र में आने वाले दीवान सिंह का पुरा की है। प्रिया तोमर अपने पति उदयवीर सिंह तोमर के साथ रहती थी प्रिया की शादी 2 साल पहले हुई थी, शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन फिर ससुराल वालों से उसका झगड़ा शुरू हो गया।
इसके बाद प्रिया ने अपने माता-पिता को भी इस बात की जानकारी दी, माता-पिता बेटी की ससुराल गए और यहां पर समझाया फिर कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा था। उसके बाद फिर झगड़ा होने लगा था बताया जा रहा है कि पैसों को लेकर झगड़ा होता था और प्रिया ने पैसे की तंगी के चलते आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है सोमवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

More Stories
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए समयबद्ध एवं समन्वित रूप से करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
रतलाम के डायल 112 हीरोज संवेदनशीलता और तत्परता से भटकी बीमार महिला को दिलाया उपचार
इंदौर मेट्रो के लिए एमपी ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया 200 एमवीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर