अलवर.
अलवर के बेहतुकला थाना अंतर्गत ग्राम नंगला केसरिया के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई, जिसमें 22 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजन बने सिंह ने बताया कि कल रात को मृतक हरेंद्र (22) साल पुत्र दशरथ गांव नगला केसरिया से जंगल की ओर बाइक से जा रहा था।
गांव से बाहर निकलते ही सामने से तेज रफ्तार से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे हरेंद्र मौके पर गंभीर घायल हो गया, जिसे कठूमर सीएचसी ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने उसे अलवर के लिए रेफर कर दिया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतक हरेंद्र नगला केसरिया का रहने वाला था। ये कुल मिलाकर दो भाई थे। इसमें से हरेंद्र जयपुर में एक होटल में काम करता था। मृतक के पिता मजदूरी करते हैं। यह करीब 10 दिन पहले गांव आया था और आज वापस जयपुर जाने वाला था। जिसकी दशहरे की रात को मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम छा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

More Stories
समाज को बांटती है जाति की जड़ता, एक सूत्र में पिरोती है साझी आस्था और संस्कृति: मुख्यमंत्री
सीएम योगी मंगलवार को उज्ज्वला लाभार्थियों को देंगे दिवाली पर निःशुल्क सिलेंडर का उपहार
पीईटी 2026 की उत्तर कुंजियां जारी, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की दिशा में योगी सरकार का एक और कदम