अलवर.
जिले के खेड़ली कस्बे में समीपवर्ती गांव खेरली रेल में एक शराबी युवक ने उधार की शराब नहीं मिलने पर हंगामा खड़ा कर दिया और पानी की टंकी पर जा बैठा। विकास जाटव नाम के इस युवक ने ग्राम पंचायत के सरपंच प्रशांत सिंह के पास जाकर बीयर की बोतल की मांग की। इस पर सरपंच ने अधिक शराब पीने पर युवक को डांटकर घर भेज दिया।
इसके बाद नाराज युवक गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और जबरदस्त हंगामा किया, जिससे भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही खेड़ली थाना पुलिस और सरपंच मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी समझाइश के बाद बड़ी मशक्कत से युवक को नीचे उतारा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने युवक द्वारा आत्महत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। उधर गांव वालों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे शोले फिल्म के पानी की टंकी वाले सीन से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म में हीरो बसंती के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा था और यहां यह युवक शराब के लिए।

More Stories
गूगल के साथ सीएम योगी का ग्रोथ डायलॉग: एआई, निवेश और नवाचार के सहारे विकसित उत्तर प्रदेश का रोडमैप
भारत में सेफ्टी, स्टेबिलिटी व स्पीड का थ्री-एस मॉडल बना यूपी: सीएम योगी
बेंगलुरु में गूंजा यूपी का विकास मॉडल: उद्योग जगत ने बताया निवेश, नवाचार और रोजगार का सबसे बड़ा उभरता केंद्र