रोहतक
रोहतक के सांपला में माता के जागरण में शामिल होने गए सांपला के परिवार के घर चोरों ने एक घंटे में 10.50 लाख रुपये की नकदी और करीब ढाई लाख रुपये के गहने चुराकर ले गए। पीड़ित परिवार घर लौटा तो घटना का पता चला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम ने निरीक्षण कर सैंपल लिए और जांच के लिए भेज दिया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी पुरानी अनाज मंडी में मोबाइल शॉप है। पांच अक्तूबर की रात करीब 9:30 बजे घर से माता के जागरण में शामिल होने के लिए रिश्तेदारों के यहां गए थे। उसी रात में एक घंटे बाद जब 10:30 बजे घर पहुंचे तो घर में कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 10:50 लाख रुपये और करीब दो लाख रुपये के जेवरात और 50 हजार रुपये के मोबाइल समेत अन्य सामान चुराकर ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और फिर एफएसएल टीम को सूचना दी।

More Stories
E100 और E85 फ्यूल से चलेंगी कारें, केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को दी मंजूरी
18 घंटे काम करने के बाद भी पति से आधी सैलरी, दक्षिण कोरिया की महिला की कहानी पर छिड़ी बहस
चीन से तनाव के बीच ITBP की बड़ी तैयारी, LAC पर जवानों की तैनाती तेज करने के लिए खरीदे जाएंगे 24 वाहन