नारनौंद
नारनौंद अनाज मंडी में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे थे। यह रैली नारनौंद हलके से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जस्सी पेटवाड़ के समर्थन में की गई।
बता दें कि रैली में मुख्य अतिथि के पहुंचने से पहले स्टेज के पास युवाओं ने धक्का मुक्की शुरू कर दी। जिसके कारण कुछ युवक बिजली की तारों में फंस गए और उनमें से एक युवक को बिजली का करंट लग गया। युवक को नारनौंद के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टर ने वहां से उसको हिसार के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। मृतक युवक गांव बास का रहने वाला था। युवक का नाम वीरभान व उसकी उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है।

More Stories
AI का नया कांड! OpenAI एजेंट्स ने इंसानों से छुपकर बनाई ‘सीक्रेट दुनिया’, वेबसाइट पर किया कब्जा
दिल्ली के सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: 4 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत; कई गंभीर
यूरोप में ‘मेड इन इंडिया’ डीजल का जलवा, रूस-अमेरिका की घटती सप्लाई के बीच भारत बना बड़ा सप्लायर