अजमेर.
जिले के माखूपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कांता कॉटन जूट फैक्ट्री के गोदाम में कल रात आग लग गई, जिससे लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने करीब दो घंटे में इस पर काबू पाया।
घटना की जानकारी देते हुए आदर्श नगर थानाधिकारी दिनेश कुमावत ने बताया कि आग रात करीब 9 बजे गोदाम में आग लगी। यहां कॉटन, जूट और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास की फैक्ट्रियों से पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा माल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। फैक्ट्री मालिक धोलाभाटा निवासी नंदकिशोर धनवानी नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

More Stories
राजस्थान संपर्क पोर्टल का निरीक्षण: वित्त विभाग की 913 शिकायतों का निस्तारण, अधिकारियों को सख्त निर्देश
राजस्थान में भीषण गर्मी का असर: स्कूलों की छुट्टियां 28 जून तक बढ़ीं, सरकार ने दी राहत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गोवर्धन पर्वत की 21 किमी परिक्रमा की, लिया श्रीनाथ जी का आशीर्वाद