भोपाल
अक्टूबर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदे-मातरम गायन में जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, अपर मुख्य सचिव के.सी.गुप्ता, प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह, सचिव अनिल सुचारी सहित सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
एमपी में नई रेललाइन के लिए 108 गांवों की जमीन अधिग्रहित, 2030 तक प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य
1.81 लाख किसानों ने कराया गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन, मंत्री राजपूत ने दी जानकारी
आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें