चंडीगढ़
हरियाणा में इन दिनों स्टार प्रचारकों का तांता लगा है। सूबे में प्रचार के लिए आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के मंच पर नूंह हिंसा का आरोप बिट्टू बजरंगी भी पहुंच गया। इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे। बिट्टू मंच पर चढ़ा और लोगों से हाथ उठाकर अभिवादन स्वीकर किया। बता दें कि बिट्टू ने फरीदाबाद NIT विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया था। हलांकि अब उसने भाजपा को समर्थन दे दिया है।
वहीं कांग्रेस ने फिरोजपुर झिरका से पूर्व विधायक मामन खान को अपना प्रत्याशी बनाया है। वह भी नूंह हिंसा के आरोपी हैं इसी मामले में पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी कर चुकी है, फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। वहीं भाजपा को समर्थन देने के बाद बिट्टू बजरंगी ने मामन खान पर निशाना साधते हुए कहा कि मामन खान कहता है कि उनकी सरकार आएगी तो बहुतों को मेवात छोड़ना पड़ेगा। बजरंगी ने कहा कि सरकार केवल एक की नहीं होती, सरकार सबकी होती है, इसलिए सभी सनातनी एक होकर हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनाओ। इसके साथ ही उसने लव जिहाद और गोकशी को लिए वह आवाज उठाता रहेगा। हिंदुओं की बहन-बेटियों और गौमाता के लिए मैं हमेशा आवाज बुलंद करता रहूंगा।

More Stories
जगन रेड्डी ने भांजी की शादी के लिए महल देने से किया इनकार? भाई-बहन के रिश्ते में दरार की चर्चा
अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- ‘अगले 30 साल आपका नंबर नहीं लगने वाला’
संजय राउत के पोस्ट पर बवाल, ‘अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट जला दिया’ लिखने पर विवाद