जोहानसबर्ग
दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी केप प्रांत के एक गांव के दो घरों में जमकर गोलीबारी हुई, गोलीबारी में 17 लोगों की मौत हो गई। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि लुसिकिसिकी गांव में दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाया गया और उनपर जमकर गोलीबारी की। गोलीबारी में कुल मिलाकर 15 महिलाएं और दो पुरुष मारे गए।
दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा ने कहा, 'एक घर में 13 लोग मारे गए, जिनमें 12 महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे। दूसरे घर में भी चार लोग मारे गए।' हमलों का मकसद पता नहीं चला है लेकिन पुलिस ने कहा कि उन्होंने निशानेबाजों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आगे बताया, उन्होंने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
'दक्षिण अफ्रीका में होती सबसे ज्यादा हत्याएं'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका में हत्या की दर दुनिया में सबसे अधिक है, जहां हर साल 60 मिलियन से अधिक की आबादी में से लगभग 20,000 हत्याएं दर्ज की जाती हैं।

More Stories
समुद्र में फिर हुआ सोमाली डाकुओं का आतंक, 10 दिन में दूसरा तेल टैंकर हाईजैक, US नेवी चुप
जर्मनी पर ट्रंप का डबल अटैक: हजारों सैनिकों की वापसी और कारों पर 25% टैरिफ का ऐलान
अमेरिका का बड़ा एक्शन: चीन की 5 पेट्रोकेमिकल कंपनियों पर बैन, ईरानी तेल खरीद पर विवाद