बिलासपुर
शहर के बीच में स्थित एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई है. गोदाम में आग लगते ही पटाखों की आवाज आने लगी, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. बता दें कि जिस पटाखा गोदाम में भीषण आग लगी, उसके बगल में एक्सिस बैंक भी स्थित है.
जानकारी के अनुसार, दयालबंद क्षेत्र के जगमल चौक के पास स्थित पटाखा गोदाम में आग लगी है. आग इतनी भीषण है कि गोदाम से लपटें बाहर निकल रही हैं. फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जांच में जुटी हुई है. हालांकि, आग कैसे लगी है इसका पता नहीं चल सका है.

More Stories
पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से सरगुजा में बढ़ रही ऊर्जा आत्मनिर्भरता
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
समान नागरिक संहिता- छत्तीसगढ़ में ड्राफ्टिंग तेज कुलपतियों ने जमीनी सर्वे और अकादमिक शोध पर दिया जोर