नई दिल्ली
भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना का मानना है कि लीजैंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) जैसे प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिये खिलाड़ियों को शीर्ष फॉर्म में रहना होता है। एलएलसी का तीसरा सत्र 20 सितंबर से शुरू होगा जिसमें शिखर धवन और दिनेश कार्तिक जैसे हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले खिलाड़ी भी भाग लेंगे।
रैना ने कहा, ‘‘एलएलसी काफी प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट है। आप अलग अलग जगहों पर अलग अलग विकेटों पर खेल रहे हैं। इसमें कई सुपरस्टार हैं। आपको इरफान पठान, युसूफ पठान, क्रिस गेल, अंबाती रायुडू, रॉबिन उथप्पा और मुझे खेलते देखने का मौका मिलेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘छक्का लगाने के लिये फिट होना जरूरी है। गेंदबाज को चार अच्छे ओवर डालने हैं। किसी के लिये ऐसी लीग में खेलना आसान नहीं है।ऐसा नहीं है कि आप रिटायर हुए और इसमें खेलने आ गए।अब इसके लिये भी काफी प्रतिस्पर्धा है।’’

More Stories
U19 Women’s T20 World Cup 2027: भारत उतरेगा खिताब बचाने, जानें पाकिस्तान किस ग्रुप में शामिल
वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया क्यों नहीं मिलेगा तुरंत मौका
साउथ अफ्रीका के गेंदबाज साइमन हार्मर ने बल्ले से मचाया धमाल, डेल स्टेन का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा