नई दिल्ली
घरेलू सर्राफा बाजार में आज जोरदार तेजी नजर आ रही है। इस तेजी के कारण 24 कैरेट सोना आज एक बार फिर 75 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 75,160 रुपये से लेकर 75,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 68,960 रुपये से लेकर 68,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी आज तेजी आई है। कीमत बढ़ने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमत 93,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 75,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 68,960 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 75,060 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 68,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 75,060 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 68,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 75,060 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 68,810 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 75,060 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 68,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 75,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 68,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 75,060 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 68,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 75,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 68,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 75,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 68,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

More Stories
Gold Price Crash: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, ₹6,000 तक सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर; जानिए आज के ताजा भाव
शेयर बाजार में जोरदार वापसी! 5 दिन की गिरावट टूटी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; रुपया भी डॉलर के मुकाबले 63 पैसे मजबूत
Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या खरीदारी का यही है सबसे अच्छा मौका?