अलवर.
जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने आज सुबह-सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल के आगमन व सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित विभाग को खामियां दिखाते हुए फटकार लगाई, साथ ही इन खामियों को जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि आरएसएस सर संघ चालक मोहन भागवत के कार्यक्रम में शिरकत करने आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अलवर पहुंचने वाले हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन का जायजा लेने पहुंची जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने हेलीपैड पर साफ-सफाई व सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया, इसके बाद आरएसएस प्रमुख के निवास का जायजा लिया गया। उसके बाद कलेक्टर ने आरएसएस प्रमुख के होने वाले कार्यक्रम का जायजा लिया और मौके पर नाली की साफ-सफाई करवाने तथा उनको ढंकने के आदेश दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने कांग्रेस विधायक जुबेर खान के आवास का निरक्षण भी किया। जुबेर खान की दो दिन पहले ही मृत्यु हो गई थी, आज देर शाम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उनके यहां सांत्वना देने जाने वाले हैं।

More Stories
MCD में 2000 सफाई कर्मचारियों की कॉन्ट्रैक्ट भर्ती रद्द, कुछ घंटे बाद ही फैसला पलटा
जयपुर-असरवा एक्सप्रेस में बम की झूठी सूचना देने वाला यात्री हिरासत में, पहले भी दे चुका था धमकी
उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री