मुंबई,
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है और फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से जुड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
परिणीति चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में काम किया था। इस फिल्म में वाणी कपूर भी लीड रोल में थीं। वर्ष 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म के प्रदर्शन के 11 साल पूरे हो गये है। परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म से सुशांत सिंह राजपूत की खूबसूरत यादें साझा कीं।
परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शुद्ध देसी रोमांस का गाना बज रहा है और परिणीति-सुशांत की झलकियां भी हैं। क्लिप को शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा, यह पसंद आया। मिस यू सुशांत। हमें इसमें कितना मजा आया था।

More Stories
Oscars 2027 के लिए भारत की ओर से चुनी गई मराठी फिल्म, IMDb पर मिली 8.9 की रेटिंग
67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- साड़ी की वजह से हुआ भ्रम
रणबीर कपूर की राम के रोल में कास्टिंग पर फिर उठे सवाल, रामानंद सागर के पोते ने बताई वजह