महाराष्ट्र
महाराष्ट्र सरकार ने ईद-ए-मिलाद की छुट्टी को 16 सितंबर से शिफ्ट करके 18 सितंबर को कर दिया है। आधिकारिक बयान के मुताबिक मुस्लिम समुदाय ने 16 के बजाय 18 सितंबर को ईद का जुलूस निकालने का फैसला किया है। 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी भी है। यह गणेश पूजा का आखिरी दिन है। ऐसे में व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय कलेक्टर अलग-अलग जिलों में ईद की छुट्टी वहां की स्थिति के अनुसार रीशेड्यूल कर सकते हैं। रविवार को महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता नसीम खान ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से कहा था कि 16 सितंबर के बजाय 18 सितंबर को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी कर दी जाए।
उन्होंने कहा था, अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर को है। ऐसे में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फैसला किया है कि वे ईद-ए-मिलाद का जुलूस 18 सितंबर को निकालेंगे। ऐसे में दोनों ही त्योहार सौहार्द के साथ मनाए जा सकेंगे। बता दें कि गणपति के त्योहार का आखिरी दिन 17 सितंबर को है। वहीं इस बार ईद-ए-मिलाद 16 सितंबर को पड़ रही है।
दूसरी बार मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुद से आगे आकर सांप्रदायिक सौहार्द का ध्यान रखते हुए ईद-ए-मिलाद की छुट्टी को शिफ्ट करने का प्रस्ताव रखा है। नवी मुंबई में ईद-ए-मिलाद का जुलूस तुरभे से शुरू होकर वाशी होकर घनसोली दरगाह तक जाता है। मुस्लिम पैगंबर मोहम्मद की जयंती के रूप में ईद-ए-मिलाद मनाते हैं।

More Stories
फुकेत-दिल्ली फ्लाइट मामले के बाद बड़ा फैसला, Air India और AI Express सभी पायलटों का कराएगी साइकोएक्टिव सब्सटेंस टेस्ट
AI ने लिखा कंटेंट अब पकड़ा जाएगा! Anthropic का नया Invisible Watermark ऐसे करेगा टेक्स्ट की पहचान
15 अगस्त से पहले आतंकी साजिश का अलर्ट! दिल्ली-NCR से कश्मीर तक हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क