जशपुरनगर
नगर पंचायत पत्थलगांव को नगर पालिका गठित करने की अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित हुई है। इसी के साथ पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विदित हो की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्राम किलकिला में आयोजित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि 14 अगस्त 2024 के दिन पत्थलगांव को नगर पंचायत से नगरपालिका बनाने की घोषणा की थी।
जारी अधिसूचना के तहत 21 दिनों तक दावा-आपत्ति मंागी गई है। इस अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत पत्थलगांव की सीमाएं ही नगर पालिका की सीमा होगी। अधिसूचना जारी होने की सूचना मिलते ही पत्थलगांव में उत्साह का महौल है। लोगों ने मुख्यमंत्री श्री साय को उनकी घोषणा को अमल में लाने के लिए धन्यवाद दिया है।

More Stories
पीएमश्री स्कूल के उन्नयन से महासमुंद के शासकीय प्राथमिक शाला चनाट का हुआ कायाकल्प
जापानी निवेशकों के रडार पर छत्तीसगढ़, JETRO ने अपनी वेबसाइट पर राज्य की निवेश संभावनाओं को दी जगह
पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड 2026