रायपुर
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आयुर्वेदिक डॉक्टर संघ और इंडियन डेंटल एसोसिएशन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार की सुबह उपमुख्यमंत्री अरुण साव से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री साव का ध्यान यूजर चार्ज के युक्तिकरण और अनुज्ञप्ति शुल्क की विसंगतियों की ओर आकर्षित कराया। अरुण साव जी ने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाकर हल निकालने का वादा किया है। अरुण साव के निवास स्थान पर ही स्वास्थ्य मंत्री से नर्सिंग होम एक्ट और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में प्रारंभिक बातचीत हुई। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से अगले सप्ताह समय लेकर सुझावों के बारे में चर्चा क।किये जाने की बातें कही।

More Stories
महाराष्ट्र से मोटरसाइकिल पर गांजा ला रहा तस्कर गिरफ्तार, गांव ले जाते समय पुलिस ने दबोचा
बिजली दरों पर निर्णय से पहले जनता की सुनेगा विद्युत नियामक आयोग, 17–18 फरवरी को जनसुनवाई
महतारी गौरव वर्ष’ मना रहा छत्तीसगढ़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को दी जानकारी