पेण्ड्रा.
पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के पतगवा में आज उस समय हड़कंप मच गया। जब पतगवा के ही कटेलपारा में रहने वाले अविनाश यादव की लाश उसकी ही बहन के घर के बाड़ी में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर काफी लोग जुट गए।
जानकारी के अनुसार, मृतक अपनी बहन और जीजा के घर में पिछले 3 दिनों से रह रहा था।
आज घर में जीजा नहीं था और बहन तीजा की पूजा में गांव में ही किसी के घर गई हुई थी। सुबह जब बहन और जीजा घर पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद पहले तो जीजा और बहन काफी समय तक दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। लोग पड़ोसी के घर के पीछे से घर में दाखिल हुए तो घर के बाड़ी में अविनाश की लाश एक पेड़ में फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी 112 को दी। जिसके बाद 112 की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी और मर्ग की जानकारी पेण्ड्रा पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। फिलहाल, आत्महत्या का कारण क्या है। पुलिस जानने में जुटी हुई है।

More Stories
महाराष्ट्र से मोटरसाइकिल पर गांजा ला रहा तस्कर गिरफ्तार, गांव ले जाते समय पुलिस ने दबोचा
बिजली दरों पर निर्णय से पहले जनता की सुनेगा विद्युत नियामक आयोग, 17–18 फरवरी को जनसुनवाई
महतारी गौरव वर्ष’ मना रहा छत्तीसगढ़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को दी जानकारी