भोपाल
मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी प्राची यादव और पूजा ओझा 6 सितम्बर से अपने पेरिस पैरालम्पिक के अभियान की शुरूआत करेंगी। दोनों ही खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बेहतर प्रदर्शन करने के लिये शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
प्राची यादव का यह दूसरा पैरालम्पिक है। इससे पूर्व टोक्यो ओलम्पिक-2020 में प्राची ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। शुक्रवार को वीएल-02 200 मीटर इवेन्ट में प्राची यादव हिट मुकाबले खेलेंगी, जो कि दोपहर 1:50 बजे से शुरू होंगे।
अकादमी की खिलाड़ी पूजा ओझा केएल-01 200 मीटर इवेन्ट के हिट मुकाबले खेलेंगी, जो कि दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे।

More Stories
इंदौर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, साइबर ठगी के लिए सिम सप्लाई करने वाला नेटवर्क पकड़ा; 3 गिरफ्तार
MP में सचिव-सरपंच समेत 3 पर लोकायुक्त केस, बेटे की गाड़ी लगाकर सरकारी खजाने से कराया भुगतान
मुरैना के कैलारस स्टेशन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, मेमू ट्रेन के उद्घाटन में पूड़ी-सब्जी के लिए मची लूट