भोपाल
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ और दिव्यांग 66 हजार 156 मतदाताओं ने घर से किया मतदान किया है।
80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पहली बार घर से मतदान करने की वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश में 66 हजार 156 वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से ही मतदान किया है। इसके साथ ही निर्वाचन ड्यूटी में लगे 58 हजार 532 अधिकारियों-कर्मचारियों ने फैसिलेशन सेंटर और अत्यावश्यक ड्यूटी में शामिल 182 अधिकारियों-कर्मचारियों ने मतदान किया है। मतदान की प्रक्रिया अभी जारी है।

More Stories
MP के 4500 सरकारी स्कूलों में शुरू होंगी प्री-प्राइमरी कक्षाएं, सत्र 2026-27 से लागू नई व्यवस्था
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
देवकरण झोरढ़ बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी