बड़ामलहरा
बाजना थाना पुलिस ने आज बड़ी कार्यवाही करते हुए पांच भैंस चोरों को रंगेहाथ पकड़ा है। बताते चलें कि ग्राम मलार के विशाल यादव अपनी तीन भैंसों और भाभी की दो भैंसों को जंगल में चरते छोड़ आया था। क्योंकि दोपहर हो गई थी वह खाना खाने घर चला गया था। घात लगाए बैठे पांच शातिर चोरों ने भैंसों को दूसरी हांक दिया। जब विशाल यादव जंगल पहुंचा तो उसकी भैंसें नहीं मिली। वह रोते हुए अपनी भाभी के साथ थाना पहुंचा जहां भैंसों के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाजना पुलिस ने गुम भैंसों की घटना को गंभीरता से लेते हुए अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
और रात 12 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली एक पिकअप वाहन कुछ भैंसों को भरकर जा रहा है मुखबिर के बताएं स्थान पर पुलिस ने घेराबंदी की जहां भैंसों से लदा पिकअप वाहन और पांच आरोपियों को पुलिस ने भैंसों सहित पकड़ा है। वहीं पकड़े गए इन पांच आरोपियों के पास से एक बारह बोर का देशी कट्टा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। हम आपको बता दें कि इस क्षेत्र में भैंसों चोरी आम बात हो गई थी यह चोर गिरोह लगातार भैंसों की चोरी को अंजाम दे रहा था। अब जाकर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं यह शातिर चोर। यह भैंस चोर अपने साथ बाकायदा दो पिंकअप वाहन लेकर चलते थे वाहन खराब होने पर दूसरे वाहन में भैंसों लाद दिया करते थे। आज हुई भैंसों की चोरी करवाई में दो पिकअप वाहन पांच नग भैंसें और पांच आरोपीयों को रंगेहाथों पकड़ने में सफलता पाई है जैसे ही इन आरोपियों के पकड़े की सूचना गांव के लोगों मिली थाना के सामने मेला लग गया।

More Stories
मध्यप्रदेश की बेटी ने विश्व मंच पर लहराया तिरंगा, नीरू ढंडा का ISSF वर्ल्ड कप में कमाल
एमपी ट्रांसको ने सेमरी हरचंद सब स्टेशन पर किया तीसरा पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत : ऊर्जा मंत्री तोमर
सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल हैं प्रधानमंत्री की जन-सुरक्षा योजनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव