रायपुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन द्वारा 13 अगस्त से 23 अगस्त तक राइफल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया,जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से आए शूटर्स खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया,23 अगस्त को समापन समारोह उपरांत 24 से 26 अगस्त तक छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के शूटर्स का ट्रायल किया गया जो कि अक्टूबर में होने वाले ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स में भाग लेंगे, अक्टूबर में होने वाले ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स अलग अलग श्रेणी महिला/पुरुष वर्ग में आयोजित की जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए फॉरेस्ट विभाग से कई अधिकारी शूटर्स प्रतिभागियों ने माना शूटिंग रेंज में अपने ट्रायल से अपनी शूटिंग की कमियों को देखा और उसे सुधारने का प्रयास भी किया।

More Stories
जगदलपुर स्टेशन भवन का उद्घाटन टला, लिफ्ट निर्माण में देरी बनी वजह
सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल
बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की