नई दिल्ली
घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार चौथे दिन मामूली गिरावट के साथ कारोबार होता नजर आ रहा है। इस गिरावट की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 73,170 रुपये से लेकर 73,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 67,080 रुपये से लेकर 66,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी आज मामूली गिरावट आई है। कीमत में आई इस गिरावट की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 87,600 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 73,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 67,080 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 73,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 73,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 66,980 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 73,020 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 66,930 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 73,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 73,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 67,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 73,070 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 73,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मामूली गिरावट आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 73,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 66,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

More Stories
एलन मस्क की दौलत ने देशों को छोड़ा पीछे! ताइवान, आयरलैंड और इजरायल से भी अमीर, क्या बनेंगे पहले खरबपति?
अमेरिका-ईरान तनाव थमता दिखा तो शेयर बाजार में जश्न, सेंसेक्स 1700 अंक उछला; निवेशकों ने कमाए 10 लाख करोड़
सोना-चांदी में जोरदार उछाल! शांति समझौते की उम्मीद से चमके भाव, एक्सपर्ट ने बताया खरीदने-बेचने का सही समय