नई दिल्ली
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून परीक्षा के एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए हैं. ये एडमिट कार्ड 29 अगस्त से लेकल 3 सितंबर के बीच होने वाली सभी परीक्षाओं के लिए रिलीज किया गया है. यानी इस बीच में जिस-जिस दिन एग्जाम आयोजित होना है, उन सभी दिनों के लिए एडमिट कार्ड रिलीज किए गए हैं. जिन कैंडिडेट्स ने आवेदन किया हो, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
नोट कर लें काम की वेबसाइट
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – ugcnet.nta.ac.in. यहां से आप बताए गए स्टेप्स फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही इसका डायरेक्ट लिंक हमने नीचे भी साझा किया है, इस पर क्लिक करके भी प्रवेश-पत्र पाए जा सकते हैं.
इस दिन से हो रही है परीक्षा
बता दें कि यूजीसी नेट जून परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त से हो रहा है और पेपर 4 सितंबर तक चलेंगे. इस बीच में कई राउंड में, कई शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करायी जा रही है. इसके हिसाब से अब 29 अगस्त से लेकर 3 सितंबर तक की यूजीसी नेट जून परीक्षा के एडमिट कार्ड रिलीज किए गए हैं. अभी 4 सितंबर की परीक्षा के एडमिट कार्ड आना बाकी हैं.
इन डिटेल की पड़ेगी जरूरत
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी. वेबसाइट पर लॉगइन करके इन डिटेल्स को डालकर आप यूजीसी नेट जून परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एग्जाम वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड और वैलिड फोटो आईडी जरूर ले जाएं वर्ना आपको कक्ष में प्रवेश नहीं मिलेगा.
इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
यूजीसी नेट जून परीक्षा 2024 के 3 सितंबर तक की सभी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ugcnet.nta.ac.in पर.
यहां होमपेज पर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक दिखायी देगा, इस पर क्लिक करें.
ऐसा करने पर एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर अपने डिटेल जैसे एप्लीकेशन नंबर और डीओबी डालें.
डिटेल डालकर सबमिट कर दें और इतना करते ही आपका एडमिट कार्ड, कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई पड़ जाएगा.
यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर रख लें.
ये परीक्षा वाले दिन आपके काम आएगा. इस पर दिए निर्देश भी ठीक से पढ़ लें वर्ना परेशानी हो सकती है.

More Stories
MP ESB Recruitment 2026: 2306 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 200 पटवारी समेत 530 मंडी बोर्ड वैकेंसी; 18 अगस्त तक करें आवेदन
IBPS ने निकाली 11,403 क्लर्क भर्ती, बैंकिंग नौकरी का सुनहरा मौका
MP NEET UG Counselling 2026: सरकारी स्कूल के छात्रों को 5% आरक्षण, जानें रजिस्ट्रेशन फीस और अपग्रेडेशन के नए नियम