कांकेर.
कांकेर जिले के गढ़िया पहाड़ में एक महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला के कंकाल के पास टूटी चूड़ियां और चांदी का पायल भी मिला है। पास ही साड़ी में लिपटा हुआ कंकाल मिला है। कांकेर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है। कांकेर कोतवाली प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि गढ़िया पहाड़ में महिला का नरकंकाल मिला है।
फोरेंसिक और डॉग स्कॉड की टीम पड़ताल कर रही है। थाने में गुम इंसान की सूचना का रिकॉर्ड खंगला जा रहा है। आगे की पहचान की कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला के पैर की हड्डी में पायल और हाथ की हड्डी में टूटी हुई चूड़ियां बरामद की गई हैं। कांकेर पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। गौरतलब है कि गढ़िया पहाड़ में रोजना सैकड़ो पर्यटक पहुंचते हैं, जहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। इससे पहले भी पहाड़ पर कई घटनाएं हो चुकी हैं।

More Stories
जशपुर दुष्कर्म केस में आरक्षक को झटका, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज
जापान से आए एहिमे यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने देखा छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैभव, सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर ने किया अभिभूत
बलरामपुर जिले में सेवा और स्नेह का अनूठा संकल्प, आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के लिए होगा खिलौना दान