बिलासपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर रेल मंडल के अन्तर्गत बिलासपुर एवं उसलापुर रेलवे स्टेशनों के बीच (सिरगिट्टी-तारबाहर फाटक) रेलवे फाटक क्रमांक 366 में बिलासपुर-उसलापुर फ्लाईओवर प्रोजेक्ट के अंतर्गत नई लाइन को बिलासपुर यार्ड से जोडने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते 1 नवम्बर को रात्रि 11 बजे से 2 नवम्बर को सुबह 4 बजे तक रेलवे फाटक अस्थायी रूप से बंद रहेगा। रेलवे फाटक बंद रहने के दौरान सड़क वाहन एवं स्थानीय नागरिकों का आवागमन बिलासपुर यार्ड के पूर्व में स्थित चुहचुहियापारा रोड अंडर ब्रिज एवं हेमूनगर रोड ओवर ब्रिज का उपयोग किया जा सकता है।

More Stories
दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल डेका
मारकंडी नदी से शहर तक पहुंचेगा पानी, बस्तर जलप्रदाय योजना के लिए 57.71 करोड़ मंजूर
बिलासपुर-मुंगेली में बनेंगे नए पुल, डिप्टी CM अरुण साव ने मंजूर किए ₹14.25 करोड़