बालोद
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के खेरथा बाजार में सरपंच की हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। खबरों के अनुसार सरपंच की गला रेतकर हत्या की गई, जिसमें धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया।
दरअसल, यह मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत संजारी चौकी का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देर रात की है, जब अज्ञात व्यक्ति ने सरपंच विक्रम सिन्हा (42 वर्षीय) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उनका गला काट दिया। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा और संजारी पुलिस मौके पर पहुंच गई और डॉग स्क्वायड को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए और आरोपी की तलाश के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए अहम सुरागों के साथ परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत है।

More Stories
Bastar में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डंप से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद
बिजली और क्लास की मांग को लेकर छात्राओं का पैदल मार्च, कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध
रायपुर : शिक्षा में नवाचार और स्टार्टअप सोच को बढ़ावा देना समय की जरूरत: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी