उज्जैन.
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से भादो मास में सोमवार को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महासंयोग में निकलने वाली सवारी में भक्तों को भगवान महाकाल के एक साथ छह रूपों के दर्शन होंगे। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ पर शिव तांडव, नंदी पर उमा महेश, रथ पर होलकर तथा घटाटोप रूप में सवार होकर दर्शन देने निकलेंगे। परंपरागत मार्गों से होकर सवारी शिप्रा तट पहुंचेगी। पूजन के पश्चात सवारी जब मंदिर लौटेगी, तब गोपाल मंदिर में हरि-हर का मिलन होगा।
जनजातीय कलाकारों का दल देगा नृत्य प्रस्तुति
महाकालेश्वर मंदिर से शाम चार बजे शाही ठाठ-बाट के साथ सवारी की शुरुआत होगी। सवारी में बैतूल के जनजातीय कलाकारों का दल गोंड जनजाति थातिया नृत्य की प्रस्तुति देते निकलेगा। दो सितंबर को श्रावण-भादो मास के क्रम की आखिरी शाही सवारी निकलेगी।

More Stories
संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव जैन
संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या बाई पर बनी फिल्म को दिल्ली फिल्म फेस्टिवल में मिला सम्मान
प्रयोगशालाओं के तकनीकी प्रशिक्षण से शिक्षकों की क्षमता में होगी वृद्धि : सचिव डॉ. गोयल