अनूपपुर
पुलिस मुख्यालय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं रोकने के उद्देश्य से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर इसरार मंसूरी एवं अनु विभागीय अधिकारी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी ज्योति दुबे द्वारा कोतमा के शासकीय हायर सेकेंडरी एक्सीलेंस स्कूल में बच्चों को ट्रैफिक रूल्स की जानकारी देने हेतु अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमें 200 से अधिक बच्चों शामिल हुए ।
कार्यक्रम में बच्चों को यातायात संकेतक, रोड साइन ,रोड की मार्किंग ,सड़क दुर्घटनाओं के कारण, सड़क पर पैदल चलते समय सावधानियां ,राइट ऑफ वे, गुड सेमोरिटन योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया आदि के विषय में प्रेजेंटेशन एवं शॉर्ट मूवी के माध्यम से विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं थाना यातायात से रामधनी तिवारी एवं गणेश यादव उपस्थित रहे।

More Stories
MP में राज्य पुलिस सेवा के 8 अधिकारी बनेंगे IPS, DPC बैठक में नाम तय; 2 अफसरों पर नहीं हुआ विचार
एमपी ट्रांसको ने पेंशनर एवं कार्मिकों को अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना में शामिल होने का दिया एक और अवसर
रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 3 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे