अलवर.
अलवर के डीग में भयानक अगलगी की घटना सामने आई है। इस घटना में एक की मौत भी हो गई है। पूरे मामले को लेकर महिला मंजू देवी जांगिड़ ने बताया कि दोपहर उसकी सास अंगूरी देवी (85) घर के बाहर बैठे हुए सिलाई का काम कर रही थे। तभी ससुर ओमप्रकाश जांगिड़ ने सास को चाय बनाने के लिए कहा तो सास अंगूरी देवी घर की रसोई में चाय बनाने गयी थी।
उन्होंने जैसे ही गैस को चालू किया तो रसोई घर मे एक दम से आग लग गयी और आग के एक बड़े गोले में सास अंगूरी देवी फंस गयी। जब उनको ससुर ओमप्रकाश व जेठानी उषा देवी (40) बचाने को भागी तो वो दोनों भी आग की चपेट में आ गये और ये तीनों आग से झुलस गये। घटना के बाद तीनों को नगर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, लेकिन वहां उषा व सास अंगूरी की हालत गंभीर बनी हुई थी। जिसके बाद दोनों को अलवर जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। जहां अंगूरी देवी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी घर में रखवा दिया गया है। वहीं उषा की हालत अभी तक गंभीर बताई जा रही है।

More Stories
समाज को बांटती है जाति की जड़ता, एक सूत्र में पिरोती है साझी आस्था और संस्कृति: मुख्यमंत्री
सीएम योगी मंगलवार को उज्ज्वला लाभार्थियों को देंगे दिवाली पर निःशुल्क सिलेंडर का उपहार
पीईटी 2026 की उत्तर कुंजियां जारी, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की दिशा में योगी सरकार का एक और कदम