उज्जैन
पेरिस ओलिम्पिक 2024 में हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद ने शुक्रवार को उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर सपरिवार भगवान महाकाल के दर्शन किए। विवेक सागर के उज्जैन आगमन पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने उनका स्वागत और सम्मान किया।
विवेक सागर ने मीडिया से बातचीत में कहा, “भगवान महाकाल की कृपा से ही भारतीय हॉकी टीम का नाम पूरे देश में ऊंचा हुआ है। सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्होंने आगामी ओलंपिक गेम्स के लिए मेहनत करने का संदेश दिया।” उन्होंने बताया कि पेरिस ओलिम्पिक में भाग लेने से पहले भी उन्होंने भगवान महाकाल का दर्शन किया था, और मनोकामना पूरी होने के बाद पुनः दर्शन के लिए आए हैं।विवेक सागर मध्यप्रदेश के नर्मदापरम जिले की तहसील इटारसी के निवासी हैं। टोक्यो ओलिम्पिक 2020 में उनके शानदार प्रदर्शन से भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का परचम लहराया था।

More Stories
पंचायतों के उप निर्वाचन क्षेत्रों एवं नगर परिषद सुसनेर में मतदान दिवस पर रहेगा अवकाश
प्रदेश को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल Master Plan-2047 में बड़ा बदलाव, चौड़ी सड़क से प्लॉट नहीं होगा कमर्शियल