उज्जैन
उज्जैन क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण रेल प्रोजेक्ट की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने इसकी जानकारी साझा की है। इसी के साथ शहर से जुड़ी ट्रेन सेवाओं की नई राह भी खुल गई है।
बताया गया है कि रतलाम मंडल के दो महत्वपूर्ण खंड रतलाम-फतेहाबाद-चंद्रावतीगंज-लक्ष्मीबाई नगर इंदौर और उज्जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज दोहरीकरण की कवायद शुरू हो गई है। इन प्रोजेक्ट की सैद्धांतिक मंजूरी के बाद केंद्र से भूमि अधिग्रहण के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। रतलाम-फतेहाबाद-चंद्रावतीगंज-लक्ष्मीबाई नगर इंदौर और उज्जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज दोहरीकरण से कई रुटों की दूरी कम होगी और नई ट्रेनें मिलेंगी।
रेलव के सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन के बाद भूमि अधिग्रहण का रास्ता भी साफ हो गया है। दोनों रेल खंड के दोहरीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी,जो अब पूरी होती दिख रही है। रतलाम-फतेहाबाद-चंद्रावतीगंज-लक्ष्मीबाई नगर इंदौर के बीच 120 किमी और उज्जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज के बीच 22 किमी की लाइन डाली जाएगी। इससे कई रुटों की दूरी कम होगी और नई ट्रेनें मिलेगी। रतलाम और उज्जैन की पहुंच आसान और कम समय में होगी।
बजट में भी प्रावधान : बजट में इंदौर-खंडवा गेज परिवर्तन, उज्जैन-इंदौर दोहरीकरण के साथ ही मनमाड़ और दाहोद प्रोजेक्ट के लिए अच्छी राशि मिली है। इसी कड़ी में रतलाम-फतेहाबाद-चंद्रावतीगंज-लक्ष्मीबाई नगर इंदौर और उज्जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज रेल लाइन दोहरीकरण योजना भी शामिल हो गई है।

More Stories
भोपाल में दीपावली पर हादसों से निपटने की तैयारी, JP अस्पताल में बनेगा 8 बेड का बर्न यूनिट
खबर का असर: 5.50 करोड़ के निर्माण कार्यों की जांच के निर्देश, दोषियों पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे चतुर्थ राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर सम्मेलन अभ्युदय-2026 का शुभारंभ