नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को 'केजरीवाल आएंगे' नाम से अभियान शुरू किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है।
आप के एक पदाधिकारी ने बताया, "पार्टी ने 'केजरीवाल आएंगे' अभियान शुरू किया है। राष्ट्रीय राजधानी में 'केजरीवाल आएंगे' स्लोगन के साथ केजरीवाल के 'होर्डिंग्स' लगाए गए हैं। पार्टी का नया नारा है 'सिसोदिया आ गए हैं, केजरीवाल आएंगे'।" दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को हाल ही में आबकारी नीति से जुड़े मामले में 17 महीने जेल में रहने के बाद जमानत मिली है। आप नेताओं ने उम्मीद जताई है कि केजरीवाल को भी जल्द ही जमानत मिल जाएगी।

More Stories
दिल्ली की बसों में फ्री सफर पर नया नियम, पिंक कार्ड और दस्तावेज को लेकर महिलाओं की बढ़ी परेशानी
राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक इंटीग्रेटेड पैक हाउस, कारखियाव का किया स्थलीय निरीक्षण
वृंदावन आश्रम कांड में नया CCTV आया सामने, प्राइवेट पार्ट काटने के बाद चौथी मंजिल की ओर जाता दिखा दीपक