नई दिल्ली
भारत के लिए 2 टेस्ट, 8 वनडे और 11 टी20 मैच खेल चुके तेज गेंदबाज नवदीप सैनी फिलहाल दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से रफ्तार भर रहे हैं। इस तेज गेंदबाज का मानना है बेहतर गेंदबाजी करने के लिए अनुशासन और लगातार अभ्यास बेहद जरूरी है।
अभी तक इस लीग में खेले गए अपने एकमात्र मैच में जीत हासिल करने वाली वेस्ट दिल्ली लायंस अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहती है। वह अपना अगला मुकाबला बुधवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पुरानी दिल्ली 6 के साथ खेलेगी।
टीम को लेकर नवदीप सैनी ने कहा, हमारा पहला मैच बहुत अच्छा रहा और सभी चीजें हमारी योजना के अनुसार हुईं। खेल के दौरान सभी खिलाड़ी एक-दूसरे की हौसला आफजाई कर रहे थे। यह हम सभी टीम प्लेयर्स के लिए एक साथ खेलने का पहला मौका था और हमने एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन किया।
उन्होंने आगे कहा, एक टीम के रूप में जब आप पहला मैच जीतते हैं तो यह वास्तव में टीम को आगे बढ़ने में मदद करता है। हमने आज के खेल के लिए बहुत अच्छी तैयारी की है। हमारी रणनीति वही है, जो पहले मैच के दौरान थी और हमने आज के मैच में भी उसका पालन किया है।
वेस्ट दिल्ली लायंस टीम के सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी नवदीप ने कहा, जब से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया है, तब से मैंने हमेशा अपनी फिटनेस का ध्यान रखा है। तेज गेंदबाजी आसान नहीं है, इसमें महारत हासिल करने के लिए आपको दिन-रात कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। यदि आप एक तेज गेंदबाज बनना चाहते हैं तो आपका अनुशासित होना बेहद जरूरी है।
वेस्ट दिल्ली लायंस की टीम: रितिक शौकीन, नवदीप सैनी, देव लाकड़ा, दीपक पुनिया, शिवांक वशिष्ठ, अखिल चौधरी, आयुष डोसेजा, कृष यादव, अनमोल शर्मा, जुगल सैनी, अंकित राजेश कुमार, विवेक यादव, आर्यन दलाल, मसाब आलम, एकांश डोबाल, शिवम गुप्ता, योगेश कुमार, सूर्यकांत चौहान, तिशांतडोनल, अब्राहम अहमद मसूदी।

More Stories
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 226 रन का लक्ष्य, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका तूफानी अर्धशतक
IND vs NZ 1st T20: क्राइस्टचर्च में आज भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें प्लेइंग-11
भारत-न्यूजीलैंड पहला T20: क्या इस बार 300 रन पार करेगी टीम इंडिया? जानें संभावित प्लेइंग-11