जयपुर.
राजधानी जयपुर में IAS की तैयारी करने पहुंची एक छात्रा अब अस्पताल में अपनी जिंदगी की जंग लड़ रही है। बीते महीने 31 जुलाई को छात्रा जयपुर में जिस ऑटो से सफर कर रही थी, उसके चालक ने जबरन उसका अपहरण कर ले जाने की कोशिश की। छात्रा चलते ऑटो से कूछकर ऑटो चालक के चंगुल में आने से बच तो गई, लेकिन नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई और अब बीते 10 दिनों से अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।
करीब 200 सीसीटीवी फुटेज और 600 से ज्यादा ऑटो चालकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जयपुर में छात्रा को अगवा करने की कोशिश करने वाले ऑटो चालक विक्रम धोबी को गिरफ्तार कर लिया। सांगानेर सदर थाना अधिकारी पूनम चौधरी ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने अपने ऑटो का हुलिया भी बदल दिया था, लेकिन पुलिस की स्पेशल टीम ने शनिवार को आरोपी विक्रम धोबी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपी विक्रम धोबी से पूछताछ की जा रही है। मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई होगी।

More Stories
योगी सरकार में 1,565 पीएम श्री स्कूलों में विद्यालय, अभिभावक और ग्राम समुदाय मिलकर गढ़ेंगे शिक्षा का नया परिवेश
योगी सरकार में युवाओं के लिए सरकारी सेवाओं के बढ़े अवसर, 520 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी