भोपाल
नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी की दादी श्रीमती देवलली बागरी के निधन पर शनिवार को सांसद श्री गणेश सिंह, महापौर श्री योगेश ताम्रकार, स्पीकर राजेश चतुर्वेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने सतना जिले के ग्राम हरदुआ पहुंच कर अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी की दादी श्रीमती देवलली बागरी का गुरुवार को उनके गृह ग्राम हरद्दुआ में निधन हो गया था। पूर्व महापौर सुश्री ममता पाण्डेय, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पुष्पराज बागरी श्री रमाकांत गौतम, श्री विश्वनाथ तिवारी, श्री अवधेश सिंह, श्री रामसागर पाण्डेय, श्री लोकेश सिंह, श्री रामसहाय गौतम, श्री सचिन सिंह, पूर्व विधायक गुनौर श्री शिवदयाल बागरी सहित अनेक जनप्रतिनिधिओं ने श्रद्धांजली दी।
राज्यमंत्री श्रीमती बागरी विभिन्न ग्रामों में करेंगी नल जल योजना का लोकार्पण
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी 11 अगस्त को सतना जिले के रैगाँव विधानसभा क्षेत्र के 5 गांवों धौरहरा, इटमा, खडौरा, पैकोरी, और नचनौरा ग्राम की नव निर्मित एकल नल जल योजनाओं का लोकार्पण करेंगी।

More Stories
राष्ट्रीय एकता दिवस के लिए मध्यप्रदेश से निकलेगी मोटरसाइकिल रैली
ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0 के तहत नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रदेश में बनाए जाएंगे सांदीपनि स्कूलों के 400 नए भवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव