नई दिल्ली
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का शेयर निर्गम मूल्य 76 रुपये से करीब 11 प्रतिशत उछाल के साथ शुक्रवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.99 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 10.71 प्रतिशत उछलकर 84.14 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य 76 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में कारोबार 10.80 प्रतिशत चढ़कर 84.21 रुपये पर पहुंच गया।
भाविश अग्रवाल की अगुवाई वाली कंपनी का बाजार मूल्यांकन शुरुआती कारोबार में 36,742.21 करोड़ रुपये था। कंपनी के 6,145 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के अंतिम दिन गत मंगलवार को 4.27 गुना अभिदान मिला था।
आईपीओ में 5,500 करोड़ रुपये तक के ताजा शेयर और 8,49,41,997 शेयर की बिक्री पेशकश शामिल थी। इसके लिए मूल्य दायरा 72 से 76 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

More Stories
Apple ने बेंगलुरु में किराए पर लिया आलीशान ऑफिस, हर महीने ₹2.84 करोड़ खर्च
सुप्रीम कोर्ट में Hamdard की बड़ी जीत, Rooh Afza को माना फ्रूट ड्रिंक, VAT में 12.5% की जगह 4% देना होगा
Gold Silver Rate Today: शादी के सीजन में सोना हुआ महंगा, चांदी खरीदने का है बेहतरीन मौका