तिरुवनंतपुरम
केरल के वायनाड जिले में बीएसएनएल ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र वायनाड जिले और नीलांबुर तालुक के सभी ग्राहकों को तीन दिनों के लिए मुफ्त असीमित कॉल और डेटा उपयोग की सुविधा प्रदान की है।
बीएसएनएल की जारी विज्ञप्ति में शनिवार को बताया गया कि उपयोगकर्ताओं को प्रतिदिन 100 निःशुल्क एसएमएस भी मिलेंगे। बीएसएनएल चूरलमाला और मुंदक्कई गांवों के सभी प्रभावित लोगों को निःशुल्क मोबाइल कनेक्शन भी दे रहा है। चूरलमाला में एकमात्र मोबाइल टावर बीएसएनएल का है। हाल ही में, चूरलमाला और मेप्पाडी मोबाइल टावरों को 4जी में परिवर्तित कर दिया गया है।
बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक साजू जॉर्ज ने बताया कि 4जी स्पेक्ट्रम के साथ ही 700 मेगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी की तरंगें भी उपलब्ध कराई गई हैं। बीएसएनएल ने स्वास्थ्य विभाग के लिए समर्पित टोल-फ्री नंबर, जिला प्रशासन मुख्यालयों और राहत समन्वयकों के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन और मोबाइल सेवाएं शुरू की हैं।

More Stories
समंदर में भारत की दहाड,ऑस्ट्रेलिया से फ्रांस तक दिखा नौसेना का दम, रणनीतिक मोर्चों पर बढ़ाई मौजूदगी
वैश्विक झटकों के बीच मजबूती से उभरा भारत, आईआईएम रायपुर में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
सम चुनाव में छिड़ी जुबानी जंग, सीएम हिमंता के आरोपों पर सबसे युवा प्रत्याशी कुंकी चौधरी का पलटवार