बैजनाथ
सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। इस बाबत वीरवार को ए.डी.सी. कांगड़ा सौरभ जस्सल की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय धर्मशाला के क्षेत्रीय अधिकारी वरुण गुप्ता ने बैजनाथ में दुकानों का औचक निरीक्षण किया तथा 2 दुकानदारों को 25-25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।
ए.डी.सी. सौरभ जस्सल ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है ताकि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। किसी भी स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने दिया जाएगा तथा जिलेभर में इस बाबत निरीक्षण अभियान आरंभ किया गया है।
उन्होंने दुकानदारों से भी आग्रह किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक को न बेचें तथा बायोडिग्रेडेबल सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए ताकि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हम अपना रचनात्मक सहयोग सुनिश्चित कर सकें। इस अवसर पर उन्होंने व्यापारियों को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध बारे जागरूक भी किया। इस अवसर पर एस.डी.एम. बैजनाथ, डी.एस.पी. सहित विभिन्न अधिकारी भी उपस्थित रहे।

More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, स्विस फ्लाइट LX 147 के इंजन में टेकऑफ के दौरान लगी आग
मन की बात: पीएम मोदी ने परमाणु उपलब्धि, पवन ऊर्जा और बुद्ध के संदेश पर दिया जोर
हिल जाएगी दुनिया… अमेरिका-ईरान युद्ध से 3 करोड़ लोग होंगे गरीब