बीकानेर.
जिले के छतरगढ़ थाना इलाके में दर्दनाक हादसा सामने आया है। छतरगढ़ थाना इलाके के लूण खां गांव निवासी शरीफ खां पुत्र सादक खां के घर की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में दो मासूम सहित तीन की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शरीफ खां का पुत्र निजाम 10 वर्षीय और उसकी भतीजी शब्बू (शबनम) सात वर्ष दीवार के पास खेल रहे थे। चूंकि मकान की दीवार कच्ची थी।
जैसे ही दीवार अचानक से गिरी तो दीवार के पास में खेल रहे बच्चे उसमें दब गई। पास में बैठा शरीफ दोनों बच्चों को बचाने के लिए दौड़ा वह भी दब गया। घर में मौजूद लोग कुछ समझ पाते और तब तक तक बहुत देर हो गई थी। इस हादसे में 10 वर्षीय निजाम, शरीफ के भाई अली खां की बेटी शब्बू की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने शरीफ को मलबे से बाहर निकाला और उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया, वहीं शरीफ के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

More Stories
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
भारत के महान लोकतंत्र को अराजकता व अस्थिरता की आग में झोंकने का हो रहा प्रयास: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री 5 नवंबर को 28 नवचयनित वैज्ञानिक अधिकारियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र