टीकमगढ़
बुंदेलखंड के जाने-माने पत्रकार एवं कवि प्रदीप खरे मंजुल को नेपाल भारत मैत्री कव्य रत्न सम्मान देकर सम्मानित किया गया। खरे के सम्मानित होने पर जिले के साहित्यकारों,कवियों, पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने बधाइयां दी हैं। बताया गया है कि शब्द प्रतिमा बहु क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा आयोजित नेपाल भारत मैत्री कविता प्रतियोगिता 2024 का सफल आयोजन किया गया। जिसमें भारत और नेपाल के सैकड़ो कवियों ने नेपाल और भारत की मैत्री को लेकर अपनी रचनाएँ प्रस्तुत की। संस्था के अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु एवं चयन समिति सदस्य चरना कौर ने जारी सूची में बताया कि बुंदेलखंड के जाने-माने कवि एवं पत्रकार प्रदीप खरे मंजुल टीकमगढ़ को उत्कृष्ट प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। खरे को नेपाल की संस्था शब्द प्रतिभा बहु क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किए जाने पर जिन साहित्यकारों एवं कवियों ने बधाइयां दी हैं उनमें जय हिंद सिंह दाऊ, राजीव नामदेव, रामगोपाल रैकवार, पूरन चंद्र गुप्ता, मीरा खरे, अनीता श्रीवास्तव, मधुलिका भटनागर, गोकल प्रसाद यादव, भगवान सिंह लोधी, एम एल त्यागी, तरुणा खरे, प्रभु दयाल श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, प्रमोद मिश्रा, डॉक्टर रेणु श्रीवास्तव, सुभाष जैन, गुलाब सिंह यादव, उमाशंकर तन्हा, वीरेंद्र त्रिपाठी,सहित अनेक कवियों के नाम शामिल हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल ने किया पदभार ग्रहण
9.09 लाख किसानों से 53.40 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का हुआ उपार्जन : खाद्य मंत्री राजपूत
राज्य शिक्षा केंद्र ने बीएड, डीएलएड सहित विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की प्रवेश तिथियां की जारी