नई दिल्ली
ब्रिटेन के ने विदेश मंत्री डेविड लैमी बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। उनकी इस महीने की शुरूआत में पदभार संभालने के बाद पहली आधिकारिक यात्रा है। इस दौरान, डेविड लैमी द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और एफटीए पर विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा, “ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी का गर्मजोशी से स्वागत है क्योंकि वह पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे हैं। यह यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगी।”
ब्रिटेन उच्चायोग के एक बयान में कहा गया है कि “विदेश मंत्री की नयी दिल्ली की पहली यात्रा के एजेंडे में ब्रिटेन का विकास सबसे ऊपर है। श्री लैमी भारत के साथ नई साझेदारी जैसे मुद्दों पर प्रकाश डालेंगे, जो आर्थिक, घरेलू और वैश्विक सुरक्षा पर केंद्रित होगी। वे केंद्र सरकार के साथ-साथ जलवायु और व्यापार जगत के नेताओं के साथ उच्च स्तरीय बैठकें करेंगे। आर्थिक, घरेलू और वैश्विक सुरक्षा विदेश मंत्री की भारत की पहली यात्रा के केंद्र में होगी क्योंकि वे आज ब्रिटेन-भारत साझेदारी की पूरी क्षमता सामने लाने के लिए नयी दिल्ली की यात्रा कर रहे हैं।

More Stories
भारत मंडपम में 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ
Jio Vs Starlink: भारत में कब शुरू होगी जियो की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस? आकाश अंबानी ने दिया बड़ा संकेत
SBI Data Breach: स्टेट बैंक के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने की पुष्टि